मुँहासे का घरेलू उपचार
Home remedies for acne scars
मुहासे निकलने का कारण: किसी लड़का या
लड़की के बालिग़
होने की उम्र
से लेकर २८-२९ वर्ष
तक मुंहासे निकलने
की समस्सया हो
सकती है. जब
इंसान की हार्मोनल
प्रणाली में चेंज
आता है तो
इस कारण से
मुहांसे निकलते हैं। मुंहासे
खत्म होने के
बाद भी चहरे
पर कुछ निशान
बाक़ी रह जाते
हैं।
मुहासे, Pimple निकलने का एक
दूसरा कारण मानसिक तनाव भी हो सकता है।
मुहांसे से कैसे बचें ? चन्द सुझाव:
- जब कील मुहासे, pimple निकलना आरम्भ हो जाये तो अपने खाने पीने यानि भोजन में परिवर्तन करना चाहिए।
- जिन लोगों को मुंहासों की समस्या हो जाये तो उन्हें मसाले वाली एवं चिकनाई वाली चीज़े भोजन में नहीं लेना चाहिए।
- इसके अलावा पानी भरपूर पियें। पानी की कमी की वजह से जिस्म में कई समस्या पैदा होती हैं और ज़्यादा पानी पीने से सेहत ठीक रहती है।
- नींद पूरी न होने की वजह से हार्मोनल सिस्टम में गड़बड़ी पैदा होती है इसलिए भरपूर नींद भी ज़रूरी है।
- अपने मुंहासों ( पिम्पल ) पर बार बार हाथ न लगाना चाहिए, मुहांसों (pimple) पर बार बार हाथ लगाने से इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है।.....